प्राकृतिक चिकित्सा

प्रत्येक मनुष्य के जीवन में इन तीन बातों की अत्यधिक आवश्यकता होती है – स्वस्थ जीवन, सुखी जीवन तथा सम्मानित जीवन। सुख का आधार स्वास्थ्य है तथा सुखी जीवन ही सम्मान के योग्य है।

आयुर्वेद का अनुपम उपहार

अच्युताय हरिओम उत्पाद

स्वास्थ्य का सच्चा मार्ग

स्वास्थ्य का मूल आधार संयम है।

सर्दियों के लिए विशेष

अच्युताय हरिओम उत्पाद

Achyutaya HariOm Panchamrit Ras :अच्युताय हरिओम पंचामृत रस : स्वास्थय व ऊर्जा प्रदायक, पाचक, व रोगनाशक अदभुत योग

Achyutaya HariOm Santkripa Surma : अच्युताय हरिओम संतकृपा सुरमा - आँखों को सुरक्षित, निरोगी, तेजस्वी बनाने की क्षमता रखने वाला अदभुत योग

AD

Ad

Showing posts with label 1.योग और प्राणायाम(yog and pranayam). Show all posts
Showing posts with label 1.योग और प्राणायाम(yog and pranayam). Show all posts

Wednesday, 21 August 2013

बस 2 मिनट ये करें हो जाएगा टेंशन और हाईब्लडप्रेशर नौ दो ग्यारह

बस 2 मिनट ये करें हो जाएगा टेंशन और हाईब्लडप्रेशर नौ दो ग्यारह




कान्स्टीपेशन, तनाव, हाई ब्लडप्रेशर ये बीमारियां आजकल आम हो चली है। अधिकांशत: इन बीमारियों के उपचार के लिए लोग नियमित रूप से दवाईयों का सेवन करते हैं। लेकिन ये बीमारियां ऐसी हैं जिन्हें दवाईयों से जड़ से मिटाना थोड़ा मुश्किल है। कहते हैं जिन रोगों को सिर्फ औषधीयों से नहीं मिटा जा सकता है उनका उपचार योग व ध्यान से संभव है। इसीलिए  कान्स्टीपेशन, तनाव या हाई ब्लडप्रेशर को जड़ से मिटाने के लिए सिर्फ रोज दो मिनट के लिए नीचे लिखी विधि से ध्यान करें।

ध्यान विधि- शरीर को ढीला छोड़ दीजिए. ध्यान रहे कमर झुकनी नहीं चाहिए।

-
बंद आंखों से अपना पूरा ध्यान मूलाधार क्षेत्र में ले आइए।

-
पूरा ध्यान बंद आंखों से वहीं एक जगह पर केन्द्रित करिए, गुदा द्वार को ढीला छोड़ दीजिए।

-
लिंगमूल को ढीला छोड़ दीजिए।

-
इससे सांस की गति अचनाक गहरी और तीव्र हो जाएगी।

 -
अपने सांस पर ध्यान दीजिए।

-
अब अपना पूरा ध्यान नासिका पर ले आइए।

-
इसके बाद अपनी सांस को गौर से देखिए।

कम से कम 3० सांस तक आप इसी अवस्था में रहें।

-
अब देखिए ध्यान में जाने से पहले और अब में कितना फर्क पड़ा है।

इस विधि को दिन में जितनी बार चाहें दोहरा सकते हैं

(  मानसिक तनाव और उच्च रक्तचाप में अच्युताय शंखपुष्पी सिरप लेना अत्यंत लाभप्रद होता है ।)

Saturday, 26 January 2013

ब्रम्हचर्य सहायक प्राणायाम


ब्रम्हचर्य सहायक प्राणायाम


सीधा लेट जाये पीठ के बल से.. कान में रुई के छोटे से बॉल बना के कान बंद कर देना | अब नजर नासिका पर रख देना और रुक-रुक के श्वास लेता रहें | आँखों की पुतलियाँ ऊपर चढ़ा देना ...शांभवी मुद्रा शिवजी की जैसी है| वो एकाग्रता में बड़ी मदद करती है | जिसको अधोमुलित नेत्र कहते है | आँखों की पुतली ऊपर चढ़ा देना ... दृष्टि भ्रूमध्य में टिका लेना ... जहाँ तीलक किया जाता है वहाँ | आँखे बंद होने लगेगी ... कुछ लोग बंद करते है तो मनोराज होता है, दबा के बंद करता है सिर दुखता है | ये स्वाभाविक आँखे बंद होने लगेगी | बंद होने लगे तो होने दो | शरीर को शव वत ढीला छोड़ दिया .... चित्त शांत हो रहा है ॐ शांति .... इंद्रिया संयमी हो रही है .... फिर क्या करें.. फिर कुंभक करें .. श्वास रोक दे ... जितने देर रोक सकते है ... फिर एकाक न छोड़े, रिदम से छोड़े ...बाह्य कुंभक ...अंतर कुंभक.. दोनों कुंभक हो सकते है | इससे नाडी शुद्ध तो होगी और नीचे के केन्द्रों में जो विकार पैदा होते है वो नीचे के केन्द्रों की यात्रा ऊपर आ जायेगी | अगर ज्यादा अभ्यास करेंगा आधा घंटे से भी ज्यादा और तीन time करें तो जो अनहदनाद अंदर चल रहा है वो शुरू हो जाएगा | गुरुवाणी में आया – अनहद सुनो वडभागियाँ सकल मनोरथ पुरे | तो कामविकार से रक्षा होती है और अनहदनाद का रस भी आता है, उपसाना में भी बड़ा सहायक है



Friday, 25 January 2013

स्मृतिवर्धक प्राणायम




स्मृतिवर्धक प्राणायम 


बायें पैर की एडी गुदा द्वार पे रख दें | जैसे सिद्ध आसन में बैठते है | दायने पाँव की एडी बायें पैर की जांघो पर लगा दें और  ठोडी छाती के तरफ कर दें | इसको जालंदर बंद बोलते है | इससे स्मृति गजब की बढती है |आँखे बंद कर दे ... गहरा श्वास लें .... उसको रेचक बोलते है | फिर रोके ... उसको कुंभक बोलते है और फिर पहले तो श्वास लें ...छोड़े ... छोड़ना रेचक है... लेना पूरक है ... रोकना कुंभक है | तो रेचक, कुंभक, पूरक, कुंभक, रेचक अभ्यास करें और ये अभ्यास १५ – २० – २५ - ३० मिनट... एक घंटे तक बढ़ा सकते है आप | गजब की स्मृति बढ़ेगी और तन के कई रोग भी मिटेंगे और मानसिक तनाव भाग जायेगें |


Thursday, 24 January 2013

सुखद प्राणायम (थकान भगाने का शास्त्रीय प्रयोग)




सुखद प्राणायम (थकान भगाने का शास्त्रीय प्रयोग)

सुखद प्राणायम - कैसी भी थकान हो भाग जायेगी और सुख चैन का अनुभव होगा | पूरक किया अगर गरम ऋतू है गरमी जैसे मार्च, अप्रैल, मई, जून है उन दिनों में करना है तो श्वास बाहें नाक से लें... रोके जितने देर रोक सकते है | फिर दाहें से छोड़े| ऐसे १ – २ बार खाली बाहें में से लें ... गरमी का कुप्रभाववाली उर्जा पैदा हो जायेगी | ज्यादा बाहें से लेंगे तो भूख मर जायेगी | गरमी मिटाना है तो १ – २ बाहें लें लिया | सर्दी मिटाना है १ – २ दाहें से बढ़ाना | जितनी देर सहज में रोक सके... बलपूरक नहीं | रोकें ...फिर मुहँ से श्वास ऐसे छोड़े.. जैसे होठों से जैसे सिटी बजाते है ना ऐसे श्वास छोड़े ... रुक – रुक के छोड़े ... ३ बार रुक रुक के छोड़े उसके बाद आखिरी में बलपूर्वक छोड़े... फु ..... ऐसे ५ – ७ करने से बड़ा सुख होगा स्वभाव की खिन्नता चली जायेगी | स्वभाव में सुख आयेगा|





Sunday, 20 January 2013

बाह्य धारणा (त्राटक)



बाह्य धारणा (त्राटक)

परमात्मा अचल, निर्विकार, अपरिवर्तनशील और एकरस हैं। प्रकृति में गति, विकार, निरंतर परिवर्तन है। मानव उस परमात्मा से अपनी एकता जानकर प्रकृति से पार हो जाये इसलिए परमात्म-स्वरूप के अनुरूप अपने जीवन में दृष्टि व स्थिति लाने का प्रयास करना होगा। प्रकृति के विकारों से अप्रभावित रहने की स्थिति उपलब्ध करनी होगी। इस मूल सिद्धान्त को दृष्टि में रखकर एक प्रभावी प्रयोग बता रहे हैं जिसे 'बाह्य धारणा' कहा जाता है। इसमें किसी बाहरी लक्ष्य पर अपनी दृष्टि को एकाग्र किया जाता है। इस साधना के लिए भगवान की मूर्ति, गुरुमूर्ति, ॐ या स्वास्तिक आदि उपयोगी हैं। शरीर व नेत्र को स्थिर और मन को निःसंकल्प रखने का प्रयास करना चाहिए।

इससे स्थिरता, एकाग्रता व स्मरणशक्ति का विकास होता है। लौकिक कार्यों में सफलता प्राप्त होती है, दृष्टि प्रभावशाली बनती है, सत्यसुख की भावना, शोध तथा सजगता सुलभ हो जाती है। आँखों में पानी आना, अनेकानेक दृश्य दिखना ये इसके प्रारंभिक लक्षण है। उनकी ओर ध्यान न देकर लक्ष्य की ओर एकटक देखते रहना चाहिए। आँख बन्द करने पर भी लक्ष्य स्पष्ट दिखने लगे और खुले नेत्रों से भी उसको जहाँ देखना चाहे, तुरंत देख सके – यही त्राटक की सम्यकता का संकेत है।

नोटः कृपया इस विषय अधिक जानकारी के लिए देखें – आश्रम से प्रकाशित पुस्तक पंचामृत (पृष्ठ 345), शीघ्र ईश्वर प्राप्ति, परम तप।





Saturday, 19 January 2013

चन्द्रभेदी प्राणायाम( chandra bhedana pranayama)




लाभः इससे चन्द्र नाड़ी क्रियाशील हो जाती है। शरीर के समस्त नाड़ी  मंडल में शीतलता का संचार होता है।
उच्च रक्तचाप वालों के लिए यह लाभदायी है।
यह प्राणायाम 5 बार नियमित करने से पित्तप्रकोप शांत होता है। आँखों की जलन, नाक से खून बहना आदि रोगों में लाभदायक है।
मन शांत हो जाता है। शरीर की थकान दूर होती है।


विधिः यह सूर्यभेदी से ठीक विपरीत है। इसमें बायें नथुने से श्वास लेकर भीतर ही कुछ समय रोकें। बाद में दाहिने नथुने से धीरे-धीरे श्वास छोड़ दें। इस प्रकार 3 से 5 बार प्राणायाम करें।


सावधानीः सर्दियों में तथा कफ प्रकृतिवालों के लिए यह हितकर नहीं है। निम्न रक्तचापवालों के लिए भी यह प्राणायाम निषिद्ध है।
(आसन-प्राणायाम आदि किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में सीखें।)




सूर्यभेदी प्राणायाम( Surya Bheda Pranayama)


सूर्यभेदी प्राणायाम( Surya Bheda Pranayama)

जैसे सूर्य सारे सौरमण्डल को उष्णता प्रदान करता है, वैसे ही सूर्यभेदी प्राणायाम से शरीर के सम्पूर्ण नाड़ी-मंडल में ऊष्मा का संचार हो जाता है।

लाभः इससे सूर्य नाड़ी क्रियाशील हो जाती है।
सर्दी, खाँसी, जुकाम दूर हो जाते हैं व पुराना जमा हुआ कफ निकल जाता है। मस्तिष्क का शोधन होता है।
इससे जठराग्नि प्रदीप्त होती है।
कमर के दर्द में यह लाभदायी है।

विधिः प्रातः पद्मासन अथवा सुखासन में बैठकर बायें-नथुने को बंद करें और दायें नथुने से धीरे-धीरे अधिक-से-अधिक गहरा श्वास भरें। श्वास लेते समय आवाज न हो इसका ख्याल रखें।
अब अपनी क्षमता के अनुसार श्वास भीतर ही रोके रखें।
श्वास बायें नथुने से धीरे-धीरे बाहर छोड़ें। झटके से न छोड़ें। इस प्रकार 3 से 5 प्राणायाम करें।
सावधानियाँ- इस प्राणायाम का अभ्यास सर्दियों में करें। गर्मी के दिनों में तथा पित्तप्रधान व्यक्तियों के लिए यह हितकारी नहीं है।
स्वस्थ व्यक्ति उष्णता तथा शीतलता का संतुलन बनाये रखने के लिए सूर्यभेदी प्राणायाम के साथ उतने ही चन्द्रभेदी प्राणायाम भी करे।




Ad

Ad

AD

AD